बुलंदशहर : बुलंदशहर की डिबाई मै एक बार फिर झोलाछाप की पैसों की भूख की भेंट चढ़ी प्रसूता, महिलाओं के प्रसव के नाम पर मासूमों की जान लेने वाले झोलाछाप ने कर डाला ऑपरेशन

Bole India
1 Min Read

चार दिन पूर्व मृतका को प्रसव पीड़ा के चलते भीमपुर दोराहे पर स्थित राज नर्सिंग होम पर लेकर आया था प्रसूता का पति

किसी योग्य तथा अधिकृत महिला डाक्टर की गैर मौजूदगी में राजबहादुर द्वारा स्वयं ही प्रसूता का ऑपरेशन करने का परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

महिला की मृत्यु होने के दौरान मृतका के मुंह से झाग निकलने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मृतका के परिजनों से प्राप्त तहरीर पर राज बहादुर के विरुद्ध रिपोर्ट की दर्ज, नहीं हुई आरोपी की गिरफ्तारी

पूर्व में भी थानाक्षेत्र जेवर की महिला का अवैध रूप से गर्भपात करने के दौरान हुई महिला की मृत्यु के आरोप में राजबहादुर जा चुका है जेल,

सूत्रों के अनुसार विगत पांच वर्षों में राजबहादुर द्वारा किए जा चुके हैं 500 से अधिक प्रसव, कई मामलों में हुई है शिकायतें परन्तु जेवर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही के अलावा किसी में नहीं हो पाई कोई कठोर कार्यवाही

पहले कोतवाली डिबाई के निकट सिंह पॉली क्लिनिक, फिर धर्मपुर रोड पर राज नर्सिंग होम और अब भीमपुर दोराहे पर बेखौफ संचालित करता है आईसीयू सेंटर

Share This Article
Leave a Comment