इंदौर स्कूल में हड़कंप, एक्सपायर्ड खाना मिलने पर 110 बच्चे बीमार, किचन सील

shikha verma
2 Min Read

मध्यप्रदेश के इंदौर में एक निजी स्कूल में फूड प्वॉइजनिंग का बड़ा मामला सामने आया है, जहां दोपहर का भोजन करने के बाद 100 से अधिक बच्चे बीमार पड़ गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूल के किचन को सील कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल के झलारिया परिसर में हुई। शनिवार को स्कूल में लंच करने के बाद कई बच्चों को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत होने लगी, जिसके बाद धीरे-धीरे बीमार बच्चों की संख्या बढ़कर लगभग 110 तक पहुंच गई।

अभिभावकों की शिकायत पर प्रशासन ने जांच टीम गठित की। जांच के दौरान किचन से मसालों और नमकीन के कई पैकेट मिले, जिनकी एक्सपायरी डेट समाप्त हो चुकी थी। इसके अलावा अन्य खाद्य सामग्री के 23 सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।

एसडीएम दीपक चौहान के अनुसार, शुरुआती जांच में कई अनियमितताएं सामने आई हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों में मुख्य रूप से पेट दर्द और उल्टी के लक्षण पाए गए हैं, हालांकि किसी भी बच्चे को अस्पताल में भर्ती करने की नौबत नहीं आई है। किचन को अगले आदेश तक सील कर दिया गया है और लैब रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment