रामपुर के कलेक्टर अजय कुमार द्विवेदी कि खनन माफियाओं पर नकेल कसने की नीति से अवैध रूप से यह धंधा करने वालों में खलबली मच गई है। दरअसल कलेक्टर अजय कुमार द्विवेदी ने ओवरलोडिंग और अवैध धंधा रोकने के उद्देश्य से कई चेकप्वाइंट बनाए हैं और वहां पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हैं इसके अलावा उनकी ओर से लगभग 200 से अधिक अधिकारियों की तैनाती भी की गई है। जिनका काम अवैध खनन के धंधे को रोकना है और जिसके लिए अधिकारियों के साथ पुलिस सुरक्षा की भी व्यवस्था की गई है। समय-समय पर डीएम अपने प्रशासनिक हमले के साथ इस तरह के चेक पॉइंट्स को चेक करते हुए नजर आ रहे हैं।
एक निजी अखबार में प्रकाशित खनन से जुड़ी खबर को लेकर इस तरह का स्टोन क्रेशरो के जरिए वैध धंधा करने वालों में भी खलबली मची हुई है और इसी को लेकर बड़ी तादाद में स्टोन क्रेशर वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले वैध खनन कारोबारी कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां पर उन्होंने डीएम से मुलाकात की हैं और निजी अखबार में प्रकाशित खबर को गलत बताया है जिस पर इस खबर की जांच प्रशासनिक स्तर पर शुरू कर दी गई है


