देवरिया जनपद के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के भुजौली कॉलोनी के बुद्ध बिहार मुहल्ले में चोरों ने दो घरों का ताला तोड़ नगदी समेत लाखों की चोरी की है। यह चोरी तब हुई जब मकान मालिक अपने घरों का ताला बंद कर घर से बाहर चले गए थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है
चोरी का जायजा लेने पहुंची नगर अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि यहां जल्द ही पुलिस चौकी का निर्माण कराएंगे और मोहल्ले की सुरक्षा के लिए चोरों से बचाव के लिए एसपी महोदय से बात करेंगे
इस तरह की घटनाएं देवरिया में पहले भी हो चुकी हैं, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएं और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें।


