सोनम वांगचुक की बिगड़ती तबीयत पर दिल्ली HC सख्त, केंद्र और दिल्ली सरकार से मांगा जवाब

shikha verma
1 Min Read

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की बिगड़ती तबीयत को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। याचिका में उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए जरूरी चिकित्सकीय हस्तक्षेप की मांग की गई है। मामले पर कोर्ट ने केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार से जवाब मांगा है।

सोनम वांगचुक पिछले 18 दिनों से आमरण अनशन पर हैं। बताया जा रहा है कि लंबे समय तक उपवास के कारण उनकी सेहत पर असर पड़ा है। डॉक्टरों ने उनकी हालत को लेकर चिंता जताई है और कहा है कि समय पर चिकित्सा सहायता नहीं मिलने पर स्थिति गंभीर हो सकती है।

याचिका में मांग की गई है कि यदि उनकी हालत ज्यादा बिगड़ती है तो उन्हें आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। कोर्ट ने इस मामले को तत्काल सुनवाई के लिए स्वीकार किया है। अब इस मामले पर आगे की सुनवाई में सरकारों का पक्ष सामने आएगा।

Share This Article
Leave a Comment