सुल्तानगंज में EO की हत्या से हड़कंप, मुख्यमंत्री ने की मुआवजे की घोषणा

shikha verma
2 Min Read

बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में मंगलवार (28 अप्रैल) को हुए भीषण हमले में कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना में नगर परिषद सभापति राजकुमार उर्फ गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

कार्यालय में घुसकर की गई अंधाधुंध फायरिंग

मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 3:30 बजे नकाबपोश बदमाश नगर परिषद कार्यालय में घुसे और वहां मौजूद अधिकारियों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले में कृष्ण भूषण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक, सहायता राशि की घोषणा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतक अधिकारी के परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने कहा कि दिवंगत अधिकारी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

सीएम ने कहा कि कृष्ण भूषण कुमार ने अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण और साहस का परिचय दिया और यह राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

आरोपी ढेर, पुलिस जांच तेज

घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी रामधनी यादव को एनकाउंटर में मार गिराया है, जबकि जांच जारी है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई गई है और तकनीकी जांच की मदद से छापेमारी जारी है।

Share This Article
Leave a Comment