मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ रुपए

Nikhil Malhotra
5 Min Read

– मुख्यमंत्री यादव ने बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर किया भगवान भोलेनाथ का अभिषेक

– मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की मंगलकामना की

Chief Minister Dr. Mohan Yadav : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 13 सितंबर को लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने आगर मालवा जिले से 1. 25 करोड़ से ज्यादा बहनों के खातों में 1835 करोड़ की राशि ट्रांसफर की। सीएम डॉ. यादव ने लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त प्रदान करने के साथ-साथ आगर मालवा को 226 करोड़ के 33 विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने 28 करोड़ के 17 विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया।

कार्यक्रम से पहले उन्होंने बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। उन्होंने बाबा बैजनाथ महादेव से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की मंगलकामना की

उन्होंने जनता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को घर-घर दीप जलाकर दीपावली मनाने का निवेदन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नलखेड़ा में बिराजी मां और बाबा बैजनाथ के आशीर्वाद से यहां की धरती धन्य हुई। रक्षाबंधन पर बहन को भाई से हाथ से जो कुछ मिलता है वह भगवान की दया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी और हमारी सरकार लगातार बहनों को हर महीने बिना किसी परेशानी के 1500 रुपए दे रही है

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि आज यह स्थिति है कि करीब 4 लाख बहनें लघु उद्योग की इकाई स्थापित कर रही हैं। स्वयं सहायता समूह से निकलकर बहनें उद्योगपति बन रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व नमो दीदी, ड्रोन दीदी, लखपति दीदी बन रही हैं। एक के बाद एक सभी क्षेत्रों में बहनें प्रगति कर रही हैं। वे बिना थके परिवार को आगे बढ़ा रही हैं

उन्होंने कहा कि माताएं-बहनें बहुत बड़ी ताकत होती हैं। मैं आज आपके बीच तीज के अवसर पर आया हूं। आज हरतालिका तीज भी है और रात के बाद गणेश चतुर्थी भी है। इस स्थिति में बहनें पूरी रात जागकर परिवार के कल्याण की कामना करती हैं। उन्होंने कहा कि भगवान माताओं के भाव को समझते हैं। इसलिए अपने नाम के आगे माता का नाम रखते हैं। मां का नाम लो तो भगवान खुलकर आशीर्वाद देते हैं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हम इस वर्ष को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मना रहे हैं। किसान-महिला-युवा-गरीब, चारों वर्गों की बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं। इन चारों वर्गों का कल्याण कर दो, सबका कल्याण अपने आप हो जाता है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अब पशुपालन-मुर्गी पालन, बकरी पालन सहित हर उस विकल्प पर काम कर रही है, जिससे किसानों की आमदनी बढ़े। 1956 में मध्यप्रदेश बना और 2002-03 तक प्रति व्यक्ति आय 11 हजार रुपए वार्षिक थी।

आज हमारी सरकार में 1 हजार 67 हजार रुपया प्रति व्यक्ति आय है

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज बदलते दौर में बहनें केवल लाभ पाने वाली नहीं हैं, वे लाभ कमाने वाली बहनें बन रही हैं। उन्होंने कहा कि बहनों के सपनों को पूरा करने के लिए हमारे पास पर्याप्त धनराशि है। उन्होंने कहा कि बारिश की वजह से मुझे बताया गया कि हेलीकॉप्टर नहीं उड़ा सकते लेकिन हमने कहा जो वादा किया, निभाना पड़ेगा। भगवान बैजनाथ सबकी रक्षा करेंगे। हमारी सरकार जन कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। हमारी 5 लाख किमी की सड़कें बन रही हैं।

कांग्रेस के शासनकाल में रोडवेज की जो बसें बंद हो गई थीं, वो अब मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के नाम से चालू हो रही हैं। गांव-गांव तक 2030 तक 15 हजार बसें चलाई जाएंगी

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 तारीख से हम सभी मिलकर गांव में जिनके पट्टे हैं उनकी रजिस्ट्री कराएंगे। इसकी संख्या 50 लाख है। पूरे देश में एकमात्र राज्य मध्यप्रदेश है, जो इतना बड़ा निर्णय ले रहा है। हम राज्य के कल्याण के लिए जितना हो सकेगा, उतना करेंगे। मैं निवेदन करता हूं कि 17 तारीख को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर घर-घर दीपक जलाकर दीपावली मनाएं। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की साख और धाक बढ़ाई है

स्रोत: readnownews.in

Share This Article