रेखा गुप्ता ने किया अस्पताल का निरीक्षण, सुविधाओं में सुधार के निर्देश

Bole India
2 Min Read

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को अरुणा आसफ अली अस्पताल का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से सीधे बातचीत कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं का फीडबैक लिया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों, नर्सों और अस्पताल प्रशासन से भी व्यवस्थाओं की जानकारी ली और स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक आधुनिक, तेज और संवेदनशील बनाने के निर्देश दिए

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर नागरिक को ऐसा स्वास्थ्य तंत्र मिले जहां समय पर इलाज, स्वच्छ वातावरण और सम्मानजनक सेवा सुनिश्चित हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि “मरीजों को सम्मान के साथ सेवा देना ही हमारी प्राथमिकता है।”

गर्मियों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने अस्पताल में पीने के पानी, साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता और अन्य आवश्यक सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी मरीज को इलाज में असुविधा न हो, यह प्रशासन की जिम्मेदारी है।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने दिल्ली को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में चल रही योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित ईवी पॉलिसी के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है, जिससे राजधानी में ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा मिलेगा।

Share This Article
Leave a Comment