राम रहीम को एक बार फिर पैरोल, 30 दिन के लिए सुनारिया जेल से रिहा

shikha verma
2 Min Read

हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को एक बार फिर पैरोल मिल गई है। इस बार उसे 30 दिन की अस्थायी रिहाई दी गई है। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 6:30 बजे वह पुलिस काफिले के साथ जेल से बाहर निकला और सिरसा डेरे के लिए रवाना हुआ।

राम रहीम को यह कोई पहली बार पैरोल या फरलो नहीं मिली है। पिछले कुछ वर्षों में उसे कई बार अस्थायी रिहाई मिल चुकी है, जिसे लेकर वह लगातार चर्चा में रहता है। बताया जा रहा है कि यह उसे मिला 16वां मौका है जब वह पैरोल या फरलो पर जेल से बाहर आया है।

पिछले वर्षों में पैरोल/फरलो का रिकॉर्ड

  • 2020 से 2026 के बीच राम रहीम को कई बार 1 दिन से लेकर 50 दिन तक की पैरोल या फरलो दी गई।
  • 2022 और 2023 में उसे कई बार 21 से 40 दिन की राहत मिली।
  • 2024 और 2025 में भी वह कई बार जेल से बाहर आया।

इस बार मिली 30 दिन की पैरोल के बाद एक बार फिर उसकी रिहाई को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

राम रहीम 2017 में दो साध्वियों से रेप मामले में 20 साल की सजा काट रहा है। इसके अलावा वह अन्य आपराधिक मामलों में भी दोषी ठहराया जा चुका है।

Share This Article
Leave a Comment