मुरादाबाद में SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया के दौरान बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। एक महिला मतदाता द्वारा दो नामों से दो गणना प्रपत्र भरकर जमा किए जाने का मामला डिजिटाइजेशन के दौरान पकड़ा गया है जिसके बाद बूथ सुपरवाइजर ने महिला व गणना पत्र भरने वाले पुत्र के खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
मुरादाबाद कोतवाली सदर थाना क्षेत्र के सराय गुलज़ारी मल निवासी महिला द्वारा दो SIR फार्म भरकर जमा किए गए। एक फार्म में महिला ने अपना नाम अमीना बानो उम्र 47 संबंधी का नाम आफताब आलम तो दूसरे फार्म में शमीम जहां उम्र 50 संबंधी का नाम आफताब आलम दर्शाया गया है। जबकि दोनों में ईपीआईसी नंबर अलग हैं, लेकिन आधार के एक ही नंबर का उपयोग किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों गणना प्रपत्र शमीम जहां के बेटे रईस द्वारा भरे गए। जिन्हें बाद में मैपिंग के लिए भी प्रस्तुत किया गया। मामला सामने आने के बाद आरपी एक्ट की धारा 31 के तहत शमीम जहां और उसके बेटे रईस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
यह मुकदमा मुरादाबाद ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र-27 में बूथ संख्या 171 से 180 के सुपरवाइज़र राजीव प्रकाश की ओर से दर्ज कराया गया है।सुपरवाइज़र राजीव प्रकाश के अनुसार, भाग संख्या 378, नगर निगम कार्यालय कक्ष संख्या-3 में अमीना बानो नाम की मतदाता दर्ज है, जिसका वोटर आईडी नंबर – ELW2317063 है और पता 65-क, सराय गुलजारीमल दर्ज है। वहीं, उसी बूथ पर
शमीम जहां नाम से दूसरा वोट दर्ज है, जिसका वोटर आईडी नंबर – WZK1448505 है और पता 50, सराय गुलजारीमल, मुरादाबाद दर्ज है।
जांच में यह स्पष्ट हुआ कि महिला ने दो अलग-अलग नाम और दो अलग-अलग EPIC नंबर से
एक ही आधार कार्ड का उपयोग करते हुए दो गणना प्रपत्र भरे और दोनों प्रपत्र शमीम जहां के बेटे रईस द्वारा मैपिंग के लिए भरे गए।
एक मतदाता द्वारा दो अलग-अलग गणना प्रपत्र भरने का मामला जांच के दौरान सामने आया है। यह कार्य जानबूझकर और गलत नीयत से किया गया है, जो कि अपराध की श्रेणी में आता है। इस मामले में आरपी एक्ट की धारा 31 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।”
एक महिला और उसके पुत्र द्वारा गणना प्रपत्र भरने में गलत सूचना दी गई है। महिला ने दो अलग-अलग नामों से गणना प्रपत्र भरे और दोनों फॉर्म उसके पुत्र द्वारा भरे गए। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


