Indore में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ पर सियासी घमासान, आयोजन स्थल के लिए कांग्रेस ने चुकाए 10 लाख रुपए

Nikhil Malhotra
3 Min Read

कांग्रेस का दावा है कि राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए अब तक करीब 1.50 लाख विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। कोटा, देहरादून, प्रयागराज…

कांग्रेस का दावा है कि राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए अब तक करीब 1.50 लाख विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। कोटा, देहरादून, प्रयागराज और पुणे में ‘ छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के चार संस्करण आयोजित किए गए हैं। इस कड़ी में पुणे में 22 अगस्त को छात्राओं के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था

आईडीए की तरफ से इंदौर शहर कांग्रेस समिति के अध्यक्ष चिंटू चौकसे को भेजे पत्र में कहा गया है कि राशि जमा होने के बाद निर्धारित शर्तों के अनुसार कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति जारी की जाएगी। पत्र में यह भी कहा गया है कि कार्यक्रम के दौरान आयोजन स्थल पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाणपत्र प्राप्त करने की जिम्मेदारी आयोजकों की होगी

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार राहुल गांधी के इंदौर में प्रस्तावित कार्यक्रम से घबराई हुई है और इस बौखलाहट में आयोजन स्थल के लिए कांग्रेस को लगातार परेशान किया गया। पहले हम 12 सितंबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में यह कार्यक्रम करना चाहते थे, लेकिन इसकी अनुमति न मिलने पर हमें तारीख बदलकर 19 सितंबर करनी पड़ी। इसके बाद रीजनल पार्क के सामने स्थित जमीन के लिए भी हमें 10 दिन तक चक्कर कटवाए गए।

चौकसे ने बताया कि हमने आईडीए की तय रकम उसके खाते में जमा करा दी है

इधर भाजपा ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ दुष्प्रचार की राजनीति कर रही है और जनता इस पार्टी की हकीकत जानती है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम का नाम ‘छात्रों की गूंज’ से बदलकर ‘झूठ की गूंज’ कर दिया जाना चाहिए। नेहरू स्टेडियम में अनुमति नहीं देने के कांग्रेस के आरोपों पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के एक पुराने आदेश के तहत नेहरू स्टेडियम सिर्फ खेलकूद या राज्यस्तरीय शासकीय आयोजनों के लिए ही दिया जा सकता है।

हालांकि कार्यक्रम से पहले शहर में कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी संग्राम जारी है

स्रोत: readnownews.in

Share This Article