बाराबंकी। थाना लोनी कटरा क्षेत्र के अंतर्गत विशुनपुर गांव के पास शारदा सहायक नहर की पटरी पर रविवार सुबह एक कार में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यापारी का शव म…
बाराबंकी। थाना लोनी कटरा क्षेत्र के अंतर्गत विशुनपुर गांव के पास शारदा सहायक नहर की पटरी पर रविवार सुबह एक कार में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यापारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान लखनऊ के गोसाईंगंज देहरामऊ निवासी मुकेश वर्मा (42) के रूप में हुई है, जो गोसाईंगंज कस्बे में मोबाइल की दुकान चलाते थे। आई-20 कार शनिवार शाम से ही नहर किनारे सूनसान जगह पर खड़ी देखी गई थी। रविवार सुबह जब ग्रामीणों ने पास जाकर देखा, तो चालक की सीट पर एक युवक मृत अवस्था में पड़ा था।
गाड़ी के तीन दरवाजे अंदर से लॉक थे, जबकि ड्राइवर साइड का दरवाजा अनलॉक था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
शनिवार सुबह से लापता थे मुकेश
मुकेश वर्मा शनिवार सुबह करीब 10 बजे अपनी कार से दुकान के लिए निकले थे। शाम तक जब उनका मोबाइल बंद आने लगा और वे घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की
जमीन विवाद और धमकियों का आरोप
मृतक की पत्नी तरुण चौधरी ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि दो साल पहले पति का कैंसर का इलाज कराने के लिए उन्होंने जमीन बेची थी। आरोप है कि जमीन खरीदने वाले कुछ लोगों ने पूरा भुगतान नहीं किया था और बकाया पैसे मांगने पर मुकेश को लगातार धमकियां दी जा रही थीं
पुलिस का बयान
प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी भी तरह के जाहिर चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा। पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है
स्रोत: www.thehindipioneer.com


