नूंह में पुलिस हिरासत से फरार हुआ कुख्यात अपराधी, ग्रामीणों ने छुड़ाया

shikha verma
1 Min Read

नूंह में पुलिस मुठभेड़ के बाद अपराधी शाहिद और उसके साथी वारिस को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन बाद में स्थिति उस समय बिगड़ गई जब ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर पहुंच गई।

आरोप है कि ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और धक्का-मुक्की व हाथापाई के बीच मुख्य आरोपी शाहिद को पुलिस हिरासत से छुड़ाकर भगा दिया। इस दौरान पुलिस वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई।

हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शाहिद के साथी वारिस को दोबारा पकड़ लिया, जिसके पास से एक देसी कट्टा भी बरामद हुआ। दोनों आरोपी नूंह जिले के खरखड़ी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और पुलिस फरार अपराधी शाहिद की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।

इस मामले में सदर तावडू थाने में केस दर्ज किया गया है और कुछ लोगों को नामजद भी किया गया है, जिन पर पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने और अफवाह फैलाने का आरोप है।

Share This Article
Leave a Comment