हरियाणवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दिव्यांका सिरोही का 21 अप्रैल को 30 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके अचानक निधन की खबर से फैंस और इंडस्ट्री में शोक की लहर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। उनका अंतिम संस्कार उनके भाई हिमांशु सिरोही ने किया।
आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट बना चर्चा का विषय
दिव्यांका के निधन के बाद उनका आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह ‘बरसाना मिला है’ गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। उन्होंने इसमें ब्लू और व्हाइट फ्लोरल प्रिंट का लहंगा-चोली पहना हुआ है। यह गाना B Praak, Afsana Khan और मीर देसाई की आवाज में है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में फैंस लगातार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना कर रहे हैं।
कौन थीं दिव्यांका सिरोही?
19 नवंबर 1996 को जन्मी दिव्यांका ने Chaudhary Charan Singh University से BCA और सिक्किम से MBA की पढ़ाई की थी। वह अपने परिवार के साथ गाजियाबाद में रहती थीं। उन्होंने 50 से अधिक हरियाणवी म्यूजिक वीडियो में काम किया और Masoom Sharma, Amit Saini Rohtakiya और KD जैसे कलाकारों के साथ काम किया।
कैसे मिली पहचान?
दिव्यांका को सोशल मीडिया से बड़ी पहचान मिली। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि बचपन से ही उन्हें एक्टिंग और डांस का शौक था।उनका एक वीडियो, जिसमें उन्होंने Sunanda Sharma के गाने ‘मेरी मम्मी नू पसंद नी तू’ पर परफॉर्म किया था, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस वीडियो को करीब 20 मिलियन व्यूज मिले, जिसके बाद उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी और TikTok पर उनके लाखों फॉलोअर्स हो गए।

