गोरखपुर : फर्जी IAS बनकर ठगी करने वाला गैंग गिरफ्तार

Bole India
1 Min Read

थाना गुलरिहा पुलिस ने फर्जी IAS बनकर लोगों को नौकरी और ठेकेदारी दिलाने का झांसा देने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी व भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं।

गिरोह का सरगना ललित किशोर, मूल निवासी सीतामढ़ी (बिहार), खुद को IAS अधिकारी “गौरव सिंह” बताकर शिकार तलाशता था। पुलिस के अनुसार वह युवाओं को सरकारी नौकरी, ठेके और योजनाओं का लाभ दिलाने का भरोसा दिलाकर लाखों रुपये वसूलता था।

गिरफ्तार अन्य आरोपियों में अरविंद कुमार (सीतामढ़ी, बिहार) और परमानंद गुप्ता गोरखपुर निवासी शामिल हैं।

पुलिस ने इनके पास से ₹4,15,500 नकद, फर्जी आईडी, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, चेकबुक, मोहर, लैमिनेशन मशीन व अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि उन्होंने अब तक किन-किन लोगों को अपना शिकार बनाया है। पुलिस गिरोह के नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment