देवरिया : देवरिया प्रशासन द्वारा लगवाया गया मौत का ड्रीम सिटी प्रदर्शनी मेला हाईवे ओवरब्रिज के नीचे अवैध और नियम विरुद्ध लगा

Bole India
3 Min Read

देवरिया व गोरखपुर रोड स्थित ओवरब्रिज सटे आईकान शुगर मिल के मैदान पर ड्रीम सिटी प्रदर्शनी का मेला लगाया गया है। यह मेल नियम विरुद्ध वह अवैध है हाई टेंशन तार के खंभे के नीचे

यह मेला ओवरब्रिज और हाई टेंशन बिजली के तार के नीचे है कभी भी बड़ा हादसा नगर वासियों और ग्रामीण वासियों के साथ हो सकता है

हैरानी की बात यह है कि दो साल पहले इसी ओवरब्रिज से सेल्फी और वीडियो बनाने के दौरान हादसे की आशंका को देखते हुए मेला और प्रदर्शनी पर प्रशासन द्वारा रोक लगा दी गई थी। लेकिन मिला माफियाओं ने सारे नियमों को दरकिनार कर अधिकारियों से मिली भगत कर इस मेले को लगा लिया जो नियम के अनुसार अवैध है और कभी भी यहां दर्जनों लोगों की जान जा सकती है हर समय यहां ट्रक बस हादसे के शिकार होते रहते हैं जिसमें दर्जनों लोगों की मौत भी हो चुकी है और लोगों के जान पर खेल कर अधिकारी भी यहां इस मेले का परमिशन दिए हैं प्रतिबंधित एरिया है

प्रशासन द्वारा अनुमति दिए जाने पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
देवरिया व गोरखपुर रोड स्थित यह ओवरब्रिज पहले से ही हादसों के लिहाज से संवेदनशील माना जाता रहा है।

पूर्व में 20 नवंबर 2023 से 20 फरवरी 2024 तक ओवरब्रिज से सटे चीनी मिल मैदान में मेला और प्रदर्शनी लगाने की अनुमति दी गई थी।
मेला लगने के बाद बड़ी संख्या में लोग ओवरब्रिज पर रुककर नीचे लगे मेले की सेल्फी और वीडियो बनाने लगे थे।
इससे न सिर्फ ओवरब्रिज पर भीड़ जमा हो गई, बल्कि कई बार जाम की स्थिति भी बनी।
स्थानीय लोगों ने ओवरब्रिज से नीचे गिरने या किसी बड़े हादसे की आशंका को लेकर तहसील प्रशासन से शिकायत भी की थी।
शिकायत में अगस्त 2023 की उस घटना का भी जिक्र किया गया था, जब एक ट्रक अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए ओवरब्रिज से नीचे गिर गया था। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद तत्कालीन एसडीएम सदर ने कोतवाली पुलिस और तहसीलदार से रिपोर्ट तलब की थी। रिपोर्ट में ओवरब्रिज के बगल में लगने वाले मेले को सुरक्षा और यातायात की दृष्टि से संवेदनशील बताया गया था। दो वर्ष पहले एसडीएम ने मेला व प्रदर्शनी पर लगाई थी रोक दुर्घटना की आशंका को देखते हुए तत्कालीन एसडीएम ने 3 नवंबर 2023 को अनुमति पत्र को निरस्त कर दिया था।
इसके बावजूद एक बार फिर उसी स्थान पर मेला लगने से प्रशासनिक स्तर पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस संवेदनशील मामले पर क्या कदम उठाता है,
या किसी बड़े हादसे के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment