उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के करीब पांच लाख आउटसोर्स कर्मियों को बड़ी सौगात दी है। उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के गठन के बाद अब आउटसोर्स कर्मचारियों के शोषण और उनके साथ होने वाले अन्याय पर प्रभावी रोक लगाने की तैयारी है। नई व्यवस्था में आउटसोर्स कर्मियों के लिए सम्मानजनक मानदेय, सामाजिक सुरक्षा और पारदर्शी नियुक्ति प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।
सरकार के मुताबिक आउटसोर्स कर्मियों के मानदेय में समय-समय पर समीक्षा की व्यवस्था होगी और हर पांच वर्ष में मानदेय का रिवीजन किया जाएगा। साथ ही नियुक्ति प्रक्रिया में नियोक्ता की मनमानी पर भी अंकुश लगाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया यूपी कॉस पोर्टल और वेबसाइट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को यूपी कॉस पोर्टल और वेबसाइट की लॉन्चिंग की। इस पोर्टल के जरिए आउटसोर्स कर्मियों से जुड़ी विभिन्न सेवाओं और सरकारी लाभों की जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध होगी।
पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भर्ती और जॉइनिंग प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। कर्मचारियों को समय पर मानदेय, सरकारी योजनाओं और सेवा संबंधी सुविधाओं की जानकारी भी एक जगह मिलेगी।
इसके अलावा पोर्टल पर कर्मचारियों की उपस्थिति, छुट्टी, ईपीएफ अंशदान और ईएसआईसी से संबंधित जानकारी उपलब्ध रहेगी। किसी समस्या या शिकायत की स्थिति में कर्मचारी ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकेंगे और उसके समाधान की प्रक्रिया भी इसी प्लेटफॉर्म के माध्यम से आगे बढ़ेगी।
विभाग, एजेंसी और कर्मचारी एक ही मंच पर
यूपी कॉस पोर्टल को इस तरह विकसित किया गया है कि सरकारी विभाग, आउटसोर्स एजेंसी और कर्मचारी एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े रहेंगे। इससे भर्ती से लेकर नियुक्ति, उपस्थिति, मानदेय और सामाजिक सुरक्षा से संबंधित प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी।
सरकार का उद्देश्य है कि आउटसोर्स कर्मियों को अपने अधिकारों और मिलने वाले लाभों के लिए अलग-अलग कार्यालयों और एजेंसियों के चक्कर न लगाने पड़ें।
एसबीआई के साथ हुआ एमओयू
आउटसोर्स कर्मियों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के साथ एमओयू का हस्तांतरण भी किया गया। इस समझौते के तहत आउटसोर्स कर्मचारियों को बैंकिंग और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न लाभ उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने आउटसोर्स कर्मियों को बांटे चेक
लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आउटसोर्स कर्मियों को बढ़े हुए मानदेय के चेक वितरित किए। कार्यक्रम में आउटसोर्स कर्मियों से संबंधित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई।
मुख्यमंत्री के हाथों चेक प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में सचिवालय प्रशासन विभाग और नगर निगम लखनऊ के कर्मचारी शामिल रहे।
इन आउटसोर्स कर्मियों को मिला चेक
- रोहित कुमार — फर्राश, सचिवालय प्रशासन विभाग
- कसिन खान — रात्रि चौकीदार, सचिवालय प्रशासन विभाग
- सरिता — सफाई कर्मी, सचिवालय प्रशासन विभाग
- आशु कुमार — फर्राश, सचिवालय प्रशासन विभाग
- अरविंद कुमार यादव — वाहन चालक, सचिवालय प्रशासन विभाग
- रामकुमार — माली, सचिवालय प्रशासन विभाग
- जितेंद्र प्रसाद — पंप ऑपरेटर, नगर निगम लखनऊ
- राजू कन्नौजिया — पंप ऑपरेटर, नगर निगम लखनऊ
- हंसराज सिंह — पंप ऑपरेटर, नगर निगम लखनऊ
- दिलीप कुमार — पंप ऑपरेटर, नगर निगम ल


