हरियाणा कांग्रेस ने क्रॉस वोटिंग मामले में 5 विधायकों को किया निलंबित

Bole India
2 Min Read

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग के मामले में कांग्रेस ने सख्त रुख अपनाते हुए अपने 5 विधायकों को पार्टी से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर वोटिंग करने के आरोपों के बाद की गई है।

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मंजूरी के बाद इन विधायकों को प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया गया है।

पार्टी की ओर से इससे पहले चार विधायकों—नारायणगढ़ से शैली चौधरी, साढौरा से रेनू बाला, पुन्हाना से मोहम्मद इलियास और हथीन से मोहम्मद इसराइल—पर क्रॉस वोटिंग का आरोप लगाया गया था। पांचवें विधायक का नाम अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान हुआ था। इनमें बीजेपी उम्मीदवार संजय भाटिया ने एक सीट जीती, जबकि दूसरी सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार करमवीर सिंह बौध ने कड़े मुकाबले में जीत हासिल की थी।

इससे पहले कांग्रेस नेतृत्व ने इन विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था और अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी थी। पार्टी नेताओं का कहना है कि संगठन के खिलाफ जाकर मतदान करना गंभीर अनुशासनहीनता है, जिस पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share This Article
Leave a Comment