जालौन : खेत पर गए किसान की निर्मम हत्या कुल्हाड़ी से सिर काटकर की गई हत्या।

Bole India
2 Min Read

जालौन रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम छौना में खेत पर गए किसान की निर्मम हत्या जिसकी पहचान निवासी वीरेन्द्र दोहरे उम्र लगभग 55 वर्षीय अपनी पत्नी गुड्डी देवी के साथ शुक्रवार को दोपहर के समय अपने खेतों में गेहूँ की फसल में यूरिया खाद का छिड़काव करने गया था। शाम के समय गाँव का ही अखलेश पुत्र रामभजन दोहरे वीरेन्द्र के पास आ गया। अखलेश शराब के नशे में अपने हाथ मे एक कुल्हाड़ी लिये हुए था। शाम के समय 6:30 के लगभग मृतक की पत्नी गुड्डी देवी घर का काम निपटाने के लिये खेतों से वापस घर आ गई। जब देर रात वीरेंद्र घर नहीं लौटा तो पत्नी चिंता हुई। पत्नी वीरेंद्र को गाँव मे ढूढ़ने लगी। अपने पति की जानकारी गाँव में न मिलने पर गुड्डी देवी अपने खेतों की तरफ ढूढ़ने को निकल पड़ी। अपने खेत के पास चकरोड पर राधेश्याम के खेत के पास बनी मढ़ैया के पास अपने पति वीरेंद्र की गर्दन कटी हुई मृत अवस्था मे पाया। जिसके बाद गाँव वालों को सूचना दी गई। गाँव के हत्या की खबर आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पाकर थाना प्रभारी निरीक्षक रजत कुमार सिंह मौके पर पहुँचकर घटना की जानकारी प्राप्त करने लगे। मृतक वीरेंद्र के पांच पुत्र व एक पुत्री हैं। सभी की शादी हो चुकी हैं। मृतक के पुत्र रोजगार के लिए गुड़गांव में रहकर काम करते हैं। गाँव मे सिर्फ बुजुर्ग पति पत्नी रहते हैं। मृतक की पत्नी ने नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की माँग की हैं। सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी अम्बुज कुमार मौके पर पहुँचे।
थाना प्रभारी निरीक्षक रजत कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी के द्वारा तहरीर प्राप्त कर ली गई हैं। आरोपी की तलाश की जा रही हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया जायेगा। मृतक के पुत्रों को पुलिस द्वारा सूचना दे दी गई हैं।

Share This Article
Leave a Comment