शहर के मुख्य चौराहों पर लगे अपराधियों के फोटो वाले होर्डिंग्स, एक घंटे बाद हुए गायब, पुलिस मौन

Bole India
3 Min Read

प्रदेश की योगी सरकार अपराध और अपराधियों को लेकर खासे सख्त है। ऐसे में अपराधियों पर नकेल कैसे कसी जाए इसके लिए मुरादाबाद में अपराधियों के फोटो नाम और पते सहित बड़े बड़े होर्डिंग शहर के मुख्य चौराहों पर लगाए गए। हार्डिंग के ऊपर मोटे अक्षरों में लिखा था इन लुटेरों, छिनैती के अपराधियों से सतर्क रहें। जनहित विशेषत महिला सुरक्षा हेतु जारी। इन होर्डिंग्स को लोगों ने देखा भी और रुक कर पढ़ा भी। काफी लोगों ने इसे अच्छी पहल बताया। लेकिन एक घंटे बाद ही ये होर्डिंग्स गायब हुए तो अब लोग चौंक गए। सोचने लगे कि अगर ये सब गलत था तब लगाए क्यों गए और लगा दिए तो हटाए क्यों गए। इस संबंध में पुलिस का छोटे से लेकर बड़ा अधिकारी तक बोलने को तैयार नहीं बल्कि इस सबसे अनभिज्ञता जता रहे हैं। जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

बीते कल यानी सोमवार की दोपहर को मुरादाबाद के सिविल लाइन में महिला थाने के सामने चौराहे पर एक बड़ा सा होर्डिंग लगाया गया जिसे वहां से आने जाने वाले लोग रुक कर देख रहे थे। हार्डिंग पर 24 ऐसे लोगों के फोटो फोटो लगे थे जो अपराध की दुनिया से ताल्लुक रखते हैं सभी फोटो के नीचे उनके नाम, पते और थाने का नाम लिखा हुआ था। आते जाते हुए लोग रुक कर देख कर अच्छा कदम बता रहे थे। ऐसे ही होर्डिंग्स शहर के अन्य चौराहों पर भी लगाए गए थे इसे मुरादाबाद पुलिस की कार्यवाही माना जा रहा था। लेकिन एक घंटे बाद ही ये होर्डिंग्स गायब हुए तो सब लोग अचंभे में पड़ गए। जब इस संबंध में संबंधित पुलिस अधिकारियों से मालूम किया गया तो सभी ने इससे अनभिज्ञता प्रकट करते हुए कुछ बताते से इंकार कर दिया।

अब सवाल ये उठता है कि अगर ये होर्डिंग पुलिस ने नहीं लगाए तो किसने लगाए। आखिर अपराधियों का डाटा किसके पास है और कहां से आया। होर्डिंग्स पर ना तो पुलिस का नाम था और किसी संस्था का। तो किसने इतनी बड़ी हिमत की और फिर हटाए क्यों?

Share This Article
Leave a Comment