उपमुख्यमंत्री पाठक ने अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की प्रगति, कानून-व्यवस्था और जनकल्याण से संबंधित मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने चल रहे विशेष अभियानों को समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पूरा करने के निर्देश भी दिए।
समीक्षा के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उपमुख्यमंत्री पाठक ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चुनावी हार का कारण जनता का जनादेश न मानकर हमेशा ईवीएम और सिस्टम पर सवाल उठाते हैं।उन्होंने आरोप लगाया, “अपनी हार को छुपाने के लिए अखिलेश यादव ईवीएम और सिस्टम पर आरोप लगा देते हैं। यह जनता के निर्णय का अपमान है।
पाठक ने आगे कहा कि भाजपा सरकार योजनाओं को ज़मीन पर उतारकर जनता की सेवा में लगी है, जबकि विपक्ष केवल भ्रम फैलाने का से काम कर रहा है। उपमुख्यमंत्री के दौरे के दौरान जिला प्रशासन के सभी प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे।


