जालौन : अयोध्या प्रसाद विश्वकर्मा आईटीआई में 57 छात्रों ने पाया रोजगार

Bole India
2 Min Read

जालौन उरई तकनीकी शिक्षा व रोजगार दिलाने में श्रेष्ठ संस्था अयोध्या प्रसाद विश्वकर्मा आईटीआई कॉलेज में जिला सेवायोजन कार्यालय के द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रबंधक डॉ मयंक कुमार ने की कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला सेवायोजन अधिकारी आलोक मिश्रा ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके की । रोजगार में विभिन्न कंपनियों ने प्रतिभाग किया जिसमें मुख्य रूप से एल आई सी, पुखराज हेल्थ केअर, ग्रो फ़ास्ट फ़र्टिलाइज़र लिमिटेड, शिव शक्ति एग्रीकल्चर लिमिटिड, वर्धमान फेब्रिक्स, एडु वेंटज प्रा लिमिटेड, आदि ने छात्रों को रोजगार दिया। जिसमें 115 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया जिसमे से वर्धमान में 22 छात्र, एडू वेंटज में 11 छात्र, एलआईसी में 13 छात्र, पुखराज हेल्थ केयर में 11 छात्र का चयन हुआ। चयनित छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए जिला सेवायोजन अधिकारी ने कहा कि यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है सभी छात्र पूरे मन से कम्पनी में कार्य करे ताकि उनका भविष्य सुनहरा बन सके। उप्रबंधक डॉ प्रियंक कुमार ने कहा कि संस्था में पढ़ने वालों छात्रों को संस्था तकनीकी शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलाने के लिए भी कृतज्ञ है संस्था का संकल्प है कि इस संस्था से पास हुए छात्र रोजगार पाए। रोजगार में मेले में आये हुए सभी अतिथियों को स्टांप ने तिलक लगाकर स्वागत किया सभी अतिथियों का माल्यार्पण किया। इस मौके पर संरक्षक लल्लूराम विश्वकर्मा, प्रबंधक डॉ मयंक कुमार, उपप्रबंधक डॉ प्रियंक कुमार, सरिता, शैलजा, काजल, नीरज कुशवाहा, मदन कुशवाहा, आदि उपस्थित होकर छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Share This Article
Leave a Comment