Apple जल्द ही अपनी अगली फ्लैगशिप iPhone सीरीज पेश करने की तैयारी में है, जिसमें iPhone 18 Pro Max को लेकर काफी चर्चा है। कंपनी इसे सितंबर 2026 के दूसरे हफ्ते में लॉन्च कर सकती है। ऐसे में जो यूजर्स पहले से iPhone 16 Pro Max इस्तेमाल कर रहे हैं, उनके लिए दोनों मॉडलों के बीच का अंतर जानना जरूरी हो जाता है।
डिजाइन और डिस्प्ले
दोनों ही मॉडल्स में फ्लैट एज डिजाइन और राउंडेड कॉर्नर देखने को मिलते हैं, लेकिन iPhone 18 Pro Max में नया कैमरा आईलैंड डिजाइन और पहले से छोटा डायनामिक आइलैंड मिलने की उम्मीद है।
डिस्प्ले के मामले में भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। iPhone 18 Pro Max में LTPO+ पैनल और लगभग 3000 निट्स की ब्राइटनेस मिल सकती है, जबकि iPhone 16 Pro Max में 2000 निट्स ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले दिया गया था।
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
iPhone 18 Pro Max में Apple का नया A20 Pro चिपसेट (2nm टेक्नोलॉजी) दिए जाने की संभावना है, जो बेहतर स्पीड और पावर एफिशिएंसी देगा।
वहीं iPhone 16 Pro Max में A18 Pro चिपसेट (3nm) मिलता है, जो अभी भी हाई-एंड परफॉर्मेंस देने में सक्षम है।
नया मॉडल iOS 27 के साथ आ सकता है, जबकि iPhone 16 Pro Max को भी यह अपडेट मिलने की उम्मीद है।
कैमरा
कैमरा सेक्शन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
iPhone 16 Pro Max में ट्रिपल कैमरा सेटअप (48MP+48MP+12MP) दिया गया है, जबकि iPhone 18 Pro Max में ट्रिपल 48MP सेंसर मिलने की संभावना है। इसमें बेहतर जूम और वेरिएबल अपर्चर जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी भी शामिल हो सकती है। फ्रंट कैमरा भी 18MP तक अपग्रेड हो सकता है।
बैटरी और चार्जिंग
iPhone 16 Pro Max में 4685mAh बैटरी दी गई है, जो 27W वायर्ड और 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।
वहीं iPhone 18 Pro Max में बड़ी 5088mAh बैटरी और लगभग 40W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
अगर आपके पास iPhone 16 Pro Max है तो यह अभी भी एक पावरफुल डिवाइस है, लेकिन iPhone 18 Pro Max डिजाइन, कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस के मामले में बड़ा अपग्रेड साबित हो सकता है।


