हमीरपुर : हमीरपुर में ठंड बढ़ते ही खेतों में जंगली जानवरों का आतंक

Bole India
1 Min Read

तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह सियारों का जोड़ा बेखौफ होकर खेतों में चहलकदमी कर रहा है। बताया जा रहा है कि अकेला व्यक्ति यदि इनके आसपास पहुँच जाए, तो सियार हमला कर उसे घायल कर सकते हैं। सियारों के झुंड की सक्रियता के चलते किसान खेतों में जाने से कतराने लगे हैं।
वहीं दूसरी ओर, नीलगायों के झुंड कई बीघा फसल को बर्बाद कर रहे हैं।
जिला मुख्यालय क्षेत्र में यमुना और बेतवा नदी के संगम के आसपास जंगली जानवरों की आवाजाही सबसे अधिक देखी जा रही है। सियारों और नीलगायों की बढ़ती संख्या से किसान भयभीत हैं और खेती-किसानी पर इसका सीधा असर पड़ रहा है।

Share This Article
Leave a Comment