शिखा वर्मा
टी-20-वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज का पांचवां मुकाबला आज इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा।
इंग्लैंड का पाकिस्तान पर पलड़ा भारी
टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक दोनों टीमों के बीच 3 मुकाबले हुए हैं, जिनमें इंग्लैंड को हर बार जीत मिली है। साल 2022 के फाइनल में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब जीता था। कुल 31 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबलों में इंग्लैंड ने 20 और पाकिस्तान ने 9 मैच जीते हैं।
इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी
जैकब बेथेल ने 5 मैचों में 132.72 की स्ट्राइक रेट से 146 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में आदिल रशीद ने 8 विकेट लेकर टीम का मोर्चा संभाला।
पाकिस्तान के टॉप पर्फॉर्मर
साहिबजादा फरहान ने 5 मैचों में 220 रन बनाए हैं, जबकि स्पिनर उस्मान तारिक ने 4 मैचों में 8 विकेट चटकाए हैं।
पिच और मौसम की जानकारी
पल्लेकेले में पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने 18 और दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीमों ने 15 मैच जीते हैं। इस मैदान का पहली पारी का एवरेज स्कोर लगभग 157 है। कैंडी में 24 फरवरी को 25% बारिश की संभावना है, जिससे मैच पर हल्का असर पड़ सकता है।
संभावित प्लेइंग-11
इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद।
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक।


