दिल्लीवासियों के लिए अलर्ट, 24 मई को इन रूट्स पर भारी ट्रैफिक, जारी हुई एडवाइजरी

shikha verma
2 Min Read

राजधानी दिल्ली में 24 मई को आयोजित होने वाले ‘जनजाति सांस्कृतिक समागम’ के चलते शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहने की संभावना है। इसी को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।

यह कार्यक्रम लाल किला क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इसके साथ ही कई स्थानों से निकलने वाली शोभा यात्राएं भी कार्यक्रम स्थल की ओर जाएंगी, जिससे मध्य और उत्तरी दिल्ली में यातायात दबाव बढ़ सकता है।

किन इलाकों में रहेगा असर?

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार जीटी करनाल रोड, शास्त्री पार्क से तीस हजारी तक, रिंग रोड, बुलेवार्ड रोड, श्यामनाथ मार्ग और लोथियन रोड सहित कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन और प्रतिबंध लागू हो सकते हैं।

इसके अलावा राजघाट, दिल्ली गेट, आईटीओ चौक, मिंटो रोड, आसफ अली रोड, नेताजी सुभाष मार्ग, चावड़ी बाजार, देश बंधु गुप्ता मार्ग और आसपास के इलाकों में भी यातायात प्रभावित रहने की संभावना है।

बड़ी भीड़ की संभावना

एडवाइजरी के मुताबिक, इस कार्यक्रम में करीब एक लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है, जिसके चलते सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं।

लोगों से अपील

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले रूट की जानकारी जरूर लें और ट्रैफिक अपडेट के लिए पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नजर बनाए रखें, ताकि जाम से बचा जा सके।

Share This Article
Leave a Comment