TMC पर चुनाव आयोग के X पोस्ट को लेकर बवाल, केजरीवाल ने जताई आपत्ति

Bole India
2 Min Read

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारत निर्वाचन आयोग (EC) के उस सोशल मीडिया पोस्ट पर आपत्ति जताई है, जिसमें पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस को ‘दो टूक’ जवाब दिया गया।

केजरीवाल ने अपने बयान में कहा कि चुनाव आयोग सीधे भाजपा के निर्देशों के तहत काम कर रहा है, और ऐसी भाषा के पोस्ट से इतना महत्वपूर्ण संस्थान सार्वजनिक तौर पर अपमानित होता है। उन्होंने कहा कि आयोग की इज़्ज़त को सरेआम नहीं उछाला जाना चाहिए।

चुनाव आयोग का बयान

चुनाव आयोग ने X (पहले ट्विटर) पर लिखा कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 भयरहित, हिंसारहित, धमकी रहित, प्रलोभन रहित और बूथ जाम या सोर्स जामिंग के बिना होंगे। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि मतदान एजेंटों को लेकर कोई नया निर्देश जारी नहीं किया गया है, और पुराने दिशानिर्देश लागू रहेंगे।

सुरक्षा इंतज़ाम

इस बार पश्चिम बंगाल में सुरक्षा के बेहद कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। राज्य में करीब 2,400 अर्धसैनिक कंपनियों के जवान तैनात किए गए हैं, जिनकी कुल संख्या लगभग 2,40,000 है। इसके साथ ही करीब 20,000 महिला अर्धसैनिक कर्मियों को भी चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है।

मतदान की तारीखें

पश्चिम बंगाल में कुल 294 सीटों पर मतदान दो चरणों में होगा। पहला चरण 23 अप्रैल को 152 सीटों पर, जबकि दूसरा चरण 29 अप्रैल को बाकी 142 सीटों पर आयोजित किया जाएगा। मतगणना और परिणाम 4 मई को घोषित होंगे।

Share This Article
Leave a Comment