CM विष्णु देव साय ने 4.95 लाख भूमिहीन किसानों के खाते में भेजे 10-10 हजार रुपये, देखिए कैसे बदलेगी उनकी किस्मत!

Bole India
2 Min Read

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलौदा बाजार में आयोजित कार्यक्रम में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत राज्य के 4.95 लाख से अधिक भूमिहीन किसानों के खातों में 495 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य केवल वित्तीय सहायता देना नहीं है, बल्कि भूमिहीन परिवारों की आय बढ़ाना, उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और सामाजिक मुख्यधारा से जोड़ना भी है।

सरकार सीधे बैंक खातों में भेज रही 10-10 हजार रुपये
योजना के तहत पात्र परिवारों के खातों में 10,000 रुपये वार्षिक सहायता सीधे ट्रांसफर किए जा रहे हैं, जिससे बिचौलियों की भूमिका खत्म हो गई है और लाभार्थियों को पूरा लाभ मिल रहा है। पहले यह राशि 7,000 रुपये थी, जिसे अब बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दिया गया है।

यह योजना केवल कृषि मजदूरों तक सीमित नहीं है। इसमें वनोपज इकट्ठा करने वाले, पशुपालक, बढ़ई, लोहार, मोची, नाई और पारंपरिक सेवा प्रदाता जैसे परिवार भी शामिल हैं। इसके अलावा, अनुसूचित क्षेत्रों के पुजारी और बैगा, गुनिया तथा मांझी समुदायों के परिवार भी इसका लाभ उठा रहे हैं।

मकानों की चाबियां भी सौंपीं
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से घर में प्रवेश कराते हुए मकानों की चाबियां भी सौंपीं। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में 18 लाख से अधिक आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिससे हजारों परिवारों को स्थायित्व और सुरक्षा मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार ने वादों को तेज़ी और पारदर्शिता के साथ पूरा किया है।

Share This Article
Leave a Comment