दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुए युवक की हत्या के मामले ने पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना दिया है। अब इस घटना पर भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने भी प्रतिक्रिया दी है और गहरा दुख जताया है।
बताया जा रहा है कि मामूली विवाद के बाद तरुण कुमार नाम के युवक की हत्या कर दी गई, जिसके बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने इस मामले में अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है।
क्या बोले शिखर धवन?
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए Shikhar Dhawan ने सोशल मीडिया पर लिखा कि
“उत्तम नगर में तरुण कुमार की दुखद मौत से बेहद दुखी हूं। यह दिल तोड़ने वाली बात है कि होली के दौरान एक बच्चे द्वारा पानी का गुब्बारा फेंकने जैसी छोटी सी बात हिंसा में बदल गई। मानवता को इस स्तर तक कभी नहीं गिरना चाहिए। पीड़ित परिवार के लिए प्रार्थना करता हूं और उम्मीद है कि दोषियों को सख्त सजा मिलेगी।”
मामूली बात से शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, होली के दौरान पानी के गुब्बारे के छींटे पड़ने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि कुछ लोगों ने मिलकर युवक पर हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई।
सियासत भी हुई तेज
इस मामले में All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen (AIMIM) के एक नेता द्वारा आरोपी परिवार का समर्थन करने के बाद मामला और गर्म हो गया है। वहीं Vishva Hindu Parishad ने तरुण के लिए न्याय की मांग करते हुए बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
इलाके में कड़ी सुरक्षा
पुलिस के मुताबिक दोनों परिवार एक-दूसरे को करीब 50 साल से जानते थे। घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर भी नजर रख रही है।
