LIVE: फोल्डेबल iPhone Duo की इंट्री, एपल ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल फोन, आईफोन से बिलकुल अलग

Nikhil Malhotra
7 Min Read

Apple की वैल्यूज को लेकर Ternus ने कहा कि Apple के मूल में मौजूद मूल्य आज भी हमारे हर काम का मार्गदर्शन करते हैं। जब हम भविष्य की ओर देखते हैं, तो हमें खोज और…

Apple की वैल्यूज को लेकर Ternus ने कहा कि Apple के मूल में मौजूद मूल्य आज भी हमारे हर काम का मार्गदर्शन करते हैं। जब हम भविष्य की ओर देखते हैं, तो हमें खोज और बदलाव से भरा एक विशाल भविष्य नजर आता है। AI पूरी तरह नए तरह के अनुभवों को संभव बना रहा है। जब AI आपकी रोजमर्रा की जिंदगी को उन ऐप्स, सेवाओं और प्रोडक्ट्स से जोड़ता है, जिनका आप हर दिन इस्तेमाल करते हैं, तो यह और भी ज्यादा उपयोगी साबित हो सकता है

Apple CEO John Ternus का दर्शकों ने खड़े होकर जोरदार तालियों के साथ स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हम दुनिया को ऐसे तरीकों से बदलना जारी रखेंगे, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते

Apple ने iPhone 18 और iPhone 18 Pro के लिए चार कलर ऑप्शन पेश किए हैं। इनमें Deep Black, Silver, Glacier Blue और Burgundy शामिल हैं। Apple ने Glacier Blue और Burgundy जैसे नए शेड्स को “Sophisticated and Unique” यानी बेहद खास और प्रीमियम रंग बताया है

Apple के iPhone 18 लॉन्च इवेंट में अब नई Siri को पेश किया जा रहा है। John Ternus ने नई Siri के फीचर्स की जानकारी देते हुए बताया कि यह Mail और Messages जैसे अलग-अलग ऐप्स में मौजूद आपके पर्सनल कॉन्टेक्स्ट को समझ सकेगी

Ternus ने कहा कि Siri AI की आवाज पहले से कहीं ज्यादा शानदार और नेचुरल होगी। इसके लिए iPhone 18 Pro में Apple के अब तक के सबसे एडवांस ऑन-डिवाइस AI मॉडल का इस्तेमाल किया गया है। यह मॉडल Siri को ज्यादा एक्सप्रेसिव आवाज देने में मदद करेगा। यूजर्स Siri की आवाज के लिए कई विकल्पों में से चुनाव कर सकेंगे। इसके अलावा आवाज की स्पीड और एक्सप्रेसिवनेस को भी अपनी पसंद के मुताबिक कस्टमाइज किया जा सकेगा

Apple के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन में A20 Pro चिप मिलेगा, जो एपल इंटेलिजेंस और सिरी एआई के कंप्यूटिंग डिमांड को आसानी से हैंडल करेगा। यह चिप नए 2nm प्रोसेस पर बना है। इस चिप में 6-कोर CPU और दो सुपर कोर दिए हैं, जो 20 प्रतिशत तक फास्ट बनाता है। इसके साथ ही 7-कोर जीपीयू मिलता है जो ग्राफिक परफॉर्मेंस और एआई परफॉर्मेंस को 40 प्रतिशत तक बेहतर करता है

आईफोन 18 प्रो में हीटिंग को कंट्रोल करने के लिए नेक्स्ट-जनरेशन वेपर चैंबर कूलिंग टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसका सर्फेस एरिया आईफोन 17 प्रो के मुकाबले तीन गुना बड़ा है। फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें लगातार डीआयनाइज्ड वाटर साइकिल होता रहेगा, जिससे हैवी गेमिंग या मल्टीटास्किंग के दौरान भी फोन गर्म नहीं होगा और शानदार परफॉरमेंस देगा

आईफोन 18 प्रो में वेरिएबल अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का नया मेन कैमरा दिया गया है। कंपनी के मुताबिक अब तक का सबसे एडवांस कैमरा है। इसमें 4K डॉल्बी विजन HDR टाइम-लैप्स, 60fps पर सिनेमैटिक मोड और नए ‘प्रो कंट्रोल्स’ जैसे फीचर्स मिलेंगे। इनकी मदद से यूजर्स फोटो और वीडियो में व्हाइट बैलेंस, शटर स्पीड और अपर्चर को खुद मैन्युअली एडजस्ट कर सकेंगे- जिससे प्रो-लेवल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी आसान हो जाएगी

Apple Event 2026 में एंट्री-लेवल एयरपॉड्स सीरीज को बड़ा अपग्रेड देते हुए एपल ने 129 डॉलर वाले एयरपोड्स 5 में एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर दिया है, जबकि वायरलेस चार्जिंग केस वाला मॉडल 149 डॉलर में मिलेगा। नई मल्टी-पोर्ट एकॉस्टिक डिजाइन और नेक्स्ट-जनरेशन एडैप्टिव EQ के साथ आने वाले ये एयरपॉड्स हर तरह के कान के साइज में आसानी से फिट होंगे और यूजर्स को पहले से कहीं ज्यादा रिच और डिटेल ऑडियो अनुभव देंगे

कंपनी ने नई ‘वॉच सीरीज 12’ ओवरऑल लुक और डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। इससे पहली नजर में यह अपनी पिछली जेनरेशन की घड़ियों जैसी ही लगती है। हालांकि, सीरीज 10 में डिस्प्ले साइज बड़ा किया गया था, लेकिन इस नए मॉडल में सिर्फ परफॉरमेंस से जुड़े कुछ मामूली अपग्रेड्स ही दिए गए हैं

एपल वॉच में नया ‘हेल्थ एज’ फीचर जोड़ा गया है, जो यूजर की नींद, वर्कआउट और हार्ट रेट जैसे हेल्थ डेटा को AI की मदद से एनालाइज करके बताएगा कि शरीर की बायोलॉजिकल उम्र कितनी है। इसके अलावा नया ‘रेडीनेस’ फीचर और रीडिजाइन किया गया हेल्थ ऐप फिटनेस ट्रैकिंग को और भी बेहतर बनाएंगे

वॉच सीरीज 12 में कंपनी ने नया हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम पेश किया है, जो यूजर के हार्ट रेट को लगातार ट्रैक कर उसकी सेहत का सटीक ब्योरा देगा। इसके साथ ही नए ‘रेडीनेस एप’ से यूजर्स को यह जानने में आसानी होगी कि उन्हें वर्कआउट कब बढ़ाना है और कब आराम करना है। रीडिजाइन किए गए हेल्थ ऐप में ‘हेल्थ एज’ बताने वाला फीचर और ‘लाइव रिवाइंड’ शामिल है, जो दिनभर की एक्टिविटी का रिकॉर्ड रखने के साथ बातचीत को टेक्स्ट में भी कन्वर्ट कर सकेगा

एपल ने अपने लेटेस्ट AirPods 5 लॉन्च कर दिए हैं। इन्हें ओपन एयर डिजाइन के साथ लॉन्च किया है। कंपनी ने इसके अकॉस्टिक आर्कटेकचर, नए अडेप्टिव ईक्यू और पर्सनलाइज स्पेशल ऑडियो सपोर्ट के साथ लाया गया है। कंपनी का कहना है कि पिछले जेनरेशन के मुकाबले इसकी नॉइस कैंसिलिंग कैपेबिलिटी 50 प्रतिशत बेहतर हुई है

स्रोत: readnownews.in

Share This Article