फिरोजाबाद जनपद के थाना नारखी क्षेत्र अंतर्गत नगला सौंठ गांव में असन चौराहे के पास स्थित गिर्राज फिलिंग पंप पर गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब जनरेटर रूम में सो रहे दो कर्मचारियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
मृतकों की पहचान इटावा जनपद के रूपपुरा गांव निवासी सागर (26) और मोहित (27) के रूप में हुई है। दोनों युवक पेट्रोल पंप पर कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे और रात में जनरेटर रूम में सोए हुए थे।सुबह काफी देर तक जब दोनों नहीं जागे तो अन्य कर्मचारियों ने इसकी सूचना थाना नारखी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिस कमरे में दोनों युवक सो रहे थे, वहीं जनरेटर लगा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि जनरेटर से निकले धुएं के कारण दम घुटने से दोनों की मौत हुई है।पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना नारखी पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
फिरोजाबाद : फिरोजाबाद पेट्रोल पंप पर दो कर्मचारियों की संदिग्ध मौत जनरेटर के धुएं से दम घुटने की आशंका

Leave a Comment
Leave a Comment

