वाराणसी–प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाण्डेय ढाबा, गोपीगंज के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था इसी दौरान एक संदिग्ध डीसीएम ट्रक को रोका गया तलाशी के दौरान ट्रक से कुल 3 कुंतल 77 किलो 850 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 80 लाख 75 हजार रुपये बताई जा रही है,मौके से गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनपाल उर्फ सोनू निवासी जनपद एटा के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लंबे समय से गांजा तस्करी के नेटवर्क से जुड़ा हुआ है और ओडिशा से माल लाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सप्लाई करता था पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है वहीं, इस तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।


