बस्ती जिले में परसरामपुर थाना क्षेत्र के नंदनगर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता अपने ही तीन मासूम बच्चों को जिंदा दफनाने की कोशिश करता पकड़ा गया। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी इरफान नशेड़ी व झाड़-फूंक करने वाला पिछले कई दिनों से अपने बच्चों 11 वर्षीय माहीनूर, 9 वर्षीय अमीन और 6 वर्षीय महजबीन को लगातार प्रताड़ित कर रहा था। दो दिन पहले उसने अपनी पत्नी पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसके बाद मायके वाले उसे घर ले गए, लेकिन बच्चे वहीं रह गए।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इरफान नशे की हालत में बच्चों को सर्द रातों में बाहर सुलाता था और उनकी मदद करने पर कपड़े तक जला देता था। बुधवार को उसने घर के एक कमरे में बड़ा गड्ढा खोदकर बच्चों को पीटते हुए उसमें दफनाने की कोशिश शुरू कर दी। बच्चों की चीख सुनकर पड़ोसी दौड़े और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। कमरे से बड़ा गड्ढा और फावड़ा भी बरामद हुआ। आरोपी मौके से भाग गया था, लेकिन कुछ ही देर बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सीओ स्वर्णिम सिंह ने बताया कि बच्चे सुरक्षित है।
बस्ती : कलयुगी पिता ने तीन मासूम बच्चों को दफनाने की कोशिश, पुलिस ने बचाया

Leave a Comment
Leave a Comment

