अलीगढ़ : सोमवार की रात घर के पास आग ताप रहे कक्षा 10 के छात्र पर बाइक सवार दो हमलावर गोली मारकर भाग गए।

Bole India
3 Min Read

अलीगढ में सोमवार की रात घर के पास आग ताप रहे कक्षा 10 के छात्र पर बाइक सवार दो हमलावर गोली मारकर भाग गए। हमलावर चेहरा ढककर आये थे। गोली चलते ही गांव में खलबली मच गई। परिजन घायल छात्र को जिला अस्पताल लेकर आये । डॉक्टर ने उसकी हालत गम्भीर देख जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजनो का कहना है कि हमारा किसी से कोई विवाद नहीं है। सीओ ने घटना की पुष्टि की है। घटना थाना गोरई इलाके से जुड़ी है।

जानकारी के मुताबिक, गांव जीवनपुर का रहने वाला पुष्पेंद्र उर्फ प्रशान्त कक्षा 10 का छात्र है। उसका घर गांव के बाहर है। सोमवार की रात घर के बाहर आग जल रही थी। उसके पास वह और उसका तएरे भाई दिनेश आग ताप रहे थे।

दिनेश ने बताया कि एक बाइक पर दो हमलावर आये। उन्होंने पुष्पेंद्र पर फायरिंग कर दी। दोनों ने अपना चेहरा ढक रखा था। घटना से पहले हमलावर एक बार उनके पास से बाइक लेकर निकलने थे। दूसरी बार आये तो गोली चला दी । घटना को अंजाम देकर वो भाग गए।

गोली की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य एकत्र हो गए।घटना से गांव में खलबली मच गई। पुष्पेंद्र को परिजन थाना गोरई लेकर गए। फिर जिला अस्पताल लेकर आये। उधर, दादा रामवीर सिंह ने बताया कि घटना में पुलिस कन्ट्रोल रूम को सूचना देदी है। पुलिस भी थाने से चल दी थी। हमलावर कौन थे इसकी पहचान नही हो सकी है। उनका किसी से कोई विवाद नही है।

इमरजेंसी ड्यूटी इंचार्ज डॉक्टर सचिन वर्मा ने बताया कि एक घायल आया था। उसके चेहरे, हाथ और सीने पर छर्रे लगे थे। उसको प्राथमिक उपचार देकर मेडिकल रेफर कर दिया।

सीओ इगलास महेश कुमार ने बताया फायरिंग की सूचना मिली थी। घटनास्थल पर वह गए थे। जानकारी मिली कि प्रशान्त घर के बाहर अपने साथियों के साथ आग ताप रहा था। तभी दो बाइक सवार आये और उस पर तमन्चे से फायर किया । इससे उसकी गर्दन पर छर्रे लगे। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस टीमें हमलावरों की तलाश मे लगी है।

Share This Article
Leave a Comment