BTSC Vacancy 2025 : 1900 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, 1 लाख तक सैलरी, 5 जनवरी से पहले करें अप्लाई

Bole India
3 Min Read

बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने वर्क इंस्पेक्टर, डेंटल हाइजीनिस्ट और हॉस्टल मैनेजर के 1907 पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन की प्रक्रिया 5 दिसंबर से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर 5 जनवरी 2026 आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी यही है।सभी पद स्वास्थ्य, लोक निर्माण और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभागों के अंतर्गत हैं।

कुल पद: 1907

पदों का विवरण

  • हॉस्टल मैनेजर के लिए 91 पद
  • डेंटल हाइजीनिस्ट के लिए 702
  • वर्क इंस्पेक्टर: 1,114 पद

आयुसीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष ।सामान्य वर्ग के लिए 37 वर्ष, पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग (महिला/पुरुष) के लिए 40 वर्ष और एससी/एसटी (महिला/पुरुष) के लिए 42 वर्ष अधिकतम। आयु की गणना 1 अगस्त, 2025 के आधार पर की जाएगी।

योग्यता: अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग अलग निर्धारित की गई है।

  • वर्क इंस्पेक्टर: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/समकक्ष संस्थान से कक्षा 10वीं पास ।आईटीआई से ड्राफ्टमैन सिविल, सर्वेयर या प्लंबर ट्रेड में प्रशिक्षण ।
  • डेंटल हाइजीनिस्ट: 12वीं (जीवविज्ञान विषय) पास और डेंटल हाइजीनिस्ट में 2 वर्षीय डिप्लोमा धारक ।बिहार स्टेट डेंटल काउंसिल में पंजीकृत होना अनिवार्य ।
  • हॉस्टल मैनेजर: बीएससी इन हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन या स्नातक स्तर की डिग्री और होटल मैनेजमेंट में पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा ।

सैलरी: 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। भर्ती प्रक्रिया में सफल होने के बाद उम्मीदवारों को पदों के अनुसार सेवा दी जाएगी।

आवेदन शुल्क:

चयन प्रक्रिया : लिखित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होगी।

BTSC: ऐसे कर सकते हैं आवेदन

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • पंजीकृत नहीं हैं, तो अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरकर लॉगिन क्रेडेंशियल्स प्राप्त करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक विवरण सही-सही भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
  • फाइनल सबमिशन के बाद आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट आउट अपने पास रख लें।

Share This Article
Leave a Comment