अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में 22 तारीख से होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट में अल शिफा यूनिवर्सिटी की टीम के खिलाफ करणी सेना के द्वारा विरोध किया गया है। करणी सेना के पदाधिकारी ने बताया कि जिस यूनिवर्सिटी भारत में होने वाले आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त हो ऐसे विश्वविद्यालय की टीम का अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में होने वाले टूर्नामेंट में शामिल होने का हम विरोध करते हैं। करणी सेना के द्वारा जिला अधिकारी के नाम एक ज्ञापन सोपा गया है। जिसमें अल शिफा यूनिवर्सिटी की टीम का क्रिकेट टूर्नामेंट में विरोध जताया है।
