नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से बिहार में नई सरकार का रास्ता साफ? BJP CM फेस पर चर्चा

Bole India
2 Min Read

पटना/बिहार: 5 मार्च, 2026 को राज्यसभा की 37 सीटों के लिए नामांकन का आखिरी दिन है। इस बीच, बिहार के दस बार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। माना जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में यह नामांकन किया जाएगा। नीतीश कुमार के दिल्ली की राजनीति में वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं, जबकि बिहार में 20 साल बाद बड़े राजनीतिक फेरबदल की संभावनाओं पर चर्चा जोरों पर है।

बिहार में नई सियासी तस्वीर

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार में पहली बार BJP के मुख्यमंत्री बनने की चर्चा चल रही है। साथ ही, पार्टी ने राज्य में नए नेतृत्व और मुख्यमंत्री चेहरे पर विचार शुरू कर दिया है।

CM की दौड़ में कौन-कौन?

BJP के संभावित मुख्यमंत्री चेहरे में सबसे आगे नित्यानंद राय का नाम है। इसके अलावा सम्राट चौधरी और पार्टी की तरफ से किसी अति-पिछड़ा महिला उम्मीदवार पर भी दांव लगाने की संभावनाएं हैं। नई सरकार में डिप्टी CM का चेहरा भी जदयू या बीजेपी से तय होगा।

अमित शाह के साथ बैठक में तय हो सकते हैं नुस्खे

नीतीश कुमार के नामांकन के बाद आज एनडीए के नेताओं के साथ अमित शाह की बैठक भी हो सकती है। बैठक में बिहार में नई सरकार के गठन और मुख्यमंत्री चेहरे पर चर्चा होने की संभावना है।

Share This Article
Leave a Comment