वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर रिलीज, अक्षय कुमार की कॉमेडी वापसी ने जीता दिल

shikha verma
2 Min Read

अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का मजेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। 4 मिनट 10 सेकंड का यह ट्रेलर कॉमेडी, स्टार पावर और एंटरटेनमेंट से भरपूर है, जिसने फैंस को खूब हंसा दिया।

ट्रेलर में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, नाना पाटेकर, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, लारा दत्ता, श्रेयस तलपड़े, कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक जैसे कई बड़े सितारे नजर आते हैं।

कहानी की झलक में दिखाया गया है कि नाना पाटेकर एक 2000 करोड़ की फिल्म बना रहे हैं, जिसके लिए उन्हें कई एक्टर्स की जरूरत होती है। इसके बाद शुरू होती है कॉमेडी और एंटरटेनमेंट से भरी एक जबरदस्त जर्नी, जिसमें हर किरदार अपने अंदाज में हंसी का तड़का लगाता है।

अक्षय कुमार एक बार फिर अपने कॉमेडी अंदाज में नजर आते हैं और हर सीन में अपनी टाइमिंग से दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं। वहीं सुनील शेट्टी और परेश रावल के साथ उनकी केमिस्ट्री को देखकर फैंस को ‘हेरा फेरी’ की याद भी आ गई।

ट्रेलर में कई मजेदार डायलॉग्स भी देखने को मिलते हैं, जैसे—

  • “पहले टॉप का हीरो था, अब फ्लॉप का हीरो है”
  • “मैं किसलिए फिल्म में हूं… ग्लैमर”
  • “ट्रेलर खत्म, पैसा हजम”

सोशल मीडिया पर ट्रेलर को लेकर जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। फैंस अक्षय कुमार की कॉमेडी वापसी को सराह रहे हैं और फिल्म को पहले ही “ब्लॉकबस्टर” बता रहे हैं।

फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है और इसका बजट करीब 250 करोड़ बताया जा रहा है। वहीं ट्रेलर लॉन्च के लिए लगभग डेढ़ करोड़ रुपये का भव्य सेट तैयार किया गया था।

फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Share This Article
Leave a Comment