‘स्वास्थ्य मंत्री जी जो पजामा पहनते हैं…’ तेज प्रताप यादव ने निशांत कुमार पर कसा तंज

shikha verma
2 Min Read

जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पर अपने खास अंदाज में निशाना साधा है। बुधवार को मोतिहारी और मुजफ्फरपुर के दौरे के दौरान आयोजित जनसभाओं में तेज प्रताप ने निशांत कुमार के पहनावे को लेकर टिप्पणी की।

मोतिहारी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि निशांत कुमार को स्वास्थ्य मंत्री कैसे बना दिया गया। उन्होंने खुद के स्वास्थ्य मंत्री रहने का जिक्र करते हुए निशांत कुमार के पजामे के स्टाइल पर मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की।

तेज प्रताप ने कहा, “इतना ढीला पजामा पहना है कि हवा आएगी तो पजामा ही गायब हो जाएगा।” उनके इस बयान पर सभा में मौजूद लोगों ने प्रतिक्रिया दी।

इस दौरान तेज प्रताप यादव ने अपने परिवार से अलग होने के मुद्दे पर भी बात की। उन्होंने कहा कि उनके परिवार में कुछ ऐसे लोग शामिल हो गए थे, जिनकी वजह से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि इसमें उनके माता-पिता की कोई गलती नहीं है।

तेज प्रताप ने बिहार सरकार पर भी हमला बोला और आरोप लगाया कि राज्य की स्थिति लगातार खराब हो रही है। उन्होंने मौजूदा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।

कि परिवार से अलग होने के बाद तेज प्रताप यादव ने अपनी अलग पार्टी जनशक्ति जनता दल का गठन किया है। उनकी पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव में कई सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। अब वह लगातार जनसभाओं के जरिए अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment