महिला अस्पताल की बाउंड्री के पास किए गए अवैध अतिक्रमण को तहसील प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया।
प्रशासन की ओर से अतिक्रमणकारियों को पहले ही कई बार नोटिस देकर जगह खाली करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन बार-बार चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया।
इसके बाद एसडीएम बी.के. सिंह के नेतृत्व में तहसील प्रशासन और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और बुलडोजर कार्यवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
बुलडोजर कार्यवाई के बाद अतिक्रमणकारियों ने मौके से अपना सामान हटाना शुरू किया।अस्पताल प्रसाशन ने बाउंड्री निर्माण का कार्य शुरु किया,
कोतवाली महमूदाबाद क्षेत्र में की गई बुलडोजर कार्यवाई।
सीतापुर : अवैध अतिक्रमण के खिलाफ एक बार फिर प्रशासन का बुलडोजर गरजा।

Leave a Comment
Leave a Comment

