‘साया’ की डॉ. माया तारा शर्मा 23 साल बाद बदली हुई लुक में वायरल

shikha verma
2 Min Read

जॉन अब्राहम की फिल्म ‘साया’ (2003) में डॉक्टर माया का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री तारा शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान हैं कि 23 सालों में उनका लुक काफी बदल गया है। तारा शर्मा ने 2002 में फिल्म ‘ओम जय जगदीश’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और ‘साया’ उनकी दूसरी फिल्म थी। इस फिल्म में उन्होंने डॉक्टर माया का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया और उनके अभिनय की खूब सराहना हुई, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही।

23 साल बाद अब तारा शर्मा काफी बदल चुकी हैं और उनकी उम्र करीब 49 साल हो चुकी है। पहले जहां उन्हें बॉलीवुड की मासूम और खूबसूरत चेहरों में गिना जाता था, वहीं अब उनका लुक पूरी तरह अलग नजर आता है। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करती हैं, जो फैंस के बीच चर्चा का विषय बन जाती हैं।

तारा शर्मा ने अपने करियर में ‘पेज 3’, ‘हे बेबी’, ‘खोसला का घोसला’, ‘मस्ती’, ‘अक्सर’ और ‘महारथी’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है। 2010 के बाद उन्होंने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था, लेकिन बाद में उन्होंने वापसी की और कुछ प्रोजेक्ट्स में फिर से नजर आईं। अब वह ‘खोसला का घोसला 2’ में भी दिखाई देने वाली हैं।

आज तारा शर्मा सिर्फ एक अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि एक सफल पॉडकास्ट होस्ट, प्रोड्यूसर और एंटरप्रेन्योर भी हैं। उनका पॉडकास्ट ‘द तारा शर्मा शो’ मानसिक स्वास्थ्य, रिश्तों और जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत के लिए जाना जाता है। उन्होंने 2007 में बिजनेसमैन रूपक सलूजा से शादी की थी और उनके दो बेटे हैं।

Share This Article
Leave a Comment