ट्रक की टक्कर से स्विफ्ट डिजायर के उड़े परखच्चे

Nikhil Malhotra
2 Min Read

गणेशपुर फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा दो लोग गंभीर रूप से घायल बिहारीगढ़। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर हाईवे पर रविवार को गणेशपुर फ्लाईओवर के पास बड़ा हादसा ह…

गणेशपुर फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा दो लोग गंभीर रूप से घायल बिहारीगढ़। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर हाईवे पर रविवार को गणेशपुर फ्लाईओवर के पास बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही स्विफ्ट डिजायर कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार देहरादून से पंजाब की ओर जा रही थी।

फ्लाईओवर के निकट पहुंचते ही पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मारी, जिससे कार अनियंत्रित हो गई और सवार अंदर फंस गये। सूचना पर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। कार सवारों की पहचान गौरव और विकास, निवासी पंजाब के रूप में हुई। दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी फतेहपुर भेजा गया, जहां उपचार चल रहा है। एनएच हाईवे टीम ने पुलिस के सहयोग से भीड़ नियंत्रित कर यातायात सुचारू कराया। क्षतिग्रस्त कार को जेसीबी से हटाकर किनारे किया गया।

पुलिस ट्रक चालक की तलाश और जांच में जुटी है

स्रोत: www.thehindipioneer.com

Share This Article