तेज बहाव से बचाव को शाकंभरी खोल में संयुक्त अभ्यास

Nikhil Malhotra
2 Min Read

शाकंभरी देवी मंदिर पर लगने वाले मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन जुटा बेहट। शिवालिक पर्वतों में स्थित मां शाकंभरी देवी मंदिर पर 26 सितंबर तक लगने वाले मेले की…

शाकंभरी देवी मंदिर पर लगने वाले मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन जुटा बेहट। शिवालिक पर्वतों में स्थित मां शाकंभरी देवी मंदिर पर 26 सितंबर तक लगने वाले मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन दिन-रात मंथन में जुटा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने शाकंभरी खोल में आने वाले तेज बहाव से बचाव के लिए एसडीआरएफ व फायर ब्रिगेड का संयुक्त अभ्यास कराया।

पुलिस, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, सिविल डिफेंस एवं प्रशासन द्वारा भूरादेव पर नदी पर यह संयुक्त सुरक्षा अभ्यास किया गया। इस दौरान डूबते व्यक्तियों के रेस्क्यू, श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकालने एवं एंबुलेंस सहायता तक पहुंचाने का अभ्यास किया गया ताकि आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। पुलिस अधीक्षक यातायात शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।

एसडीआरएफ और सिविल पुलिस के जवानों को विभिन्न जगहों पर रस्सा बांधकर नदी पार कराने के लिए तैनात किया गया है। प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार है। अभ्यास के दौरान एक बच्चे को डूबते हुए बचाया गया और फोर्स द्वारा सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी विकास कुमार पांडेय, बेहट पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रिया यादव, थाना प्रभारी निरीक्षक मिर्जापुर विनोद कुमार सहित सिविल डिफेंस, फायर ब्रिगेड, चिकित्सा विभाग के कर्मचारी और एंबुलेंस चालक मौजूद रहे

स्रोत: www.thehindipioneer.com

Share This Article