रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ के लॉन्च इवेंट के दौरान एक रिपोर्टर द्वारा सलमान खान और संजय दत्त को लेकर पूछे गए सवाल पर अभिनेता रितेश देशमुख नाराज हो गए। उन्होंने साफ तौर पर सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया।
इवेंट के दौरान रिपोर्टर ने रितेश से पूछा कि क्या वे सलमान खान और संजय दत्त को शो में लाएंगे और अगर वे शो में आते हैं तो उन्हें क्या सजा देंगे। इस सवाल पर रितेश ने सख्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे इस तरह के सवाल का जवाब नहीं देना चाहते।
रितेश देशमुख ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि मैं आपके सवाल को कोई महत्व देना चाहूंगा। मैं इसका जवाब नहीं देना चाहता।” उन्होंने आगे स्पष्ट किया कि शो में होस्ट के तौर पर उनका काम केवल प्रतिभागियों से बातचीत करना है, न कि किसी को लेकर फैसले लेना।
जब रिपोर्टर ने सवाल को दोबारा दोहराया, तो रितेश ने फिर से जवाब देने से इनकार कर दिया और अपने होस्टिंग रोल को स्पष्ट किया। कि ‘लॉक अप 2’ को रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट करेंगे और यह शो 27 जून से स्ट्रीम होगा।


