रणवीर सिंह की नई फिल्म में बड़ा रोल, भगवान शिव की भूमिका की चर्चा

shikha verma
2 Min Read

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपने करियर के नए और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी हालिया सफल फिल्म ‘धुरंधर 2’ की चर्चा अभी भी जारी है, इसी बीच उनके अगले बड़े प्रोजेक्ट को लेकर नई जानकारी सामने आई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह अब लेखक अमिश त्रिपाठी की मशहूर किताब ‘द इम्मोर्टल्स ऑफ मेलुहा’ पर आधारित फिल्म में भगवान शिव की भूमिका निभा सकते हैं। यह प्रोजेक्ट फिलहाल स्क्रिप्टिंग स्टेज में है और इसे बड़े स्तर पर तीन भागों में बनाने की योजना है।

जानकारी के अनुसार, रणवीर सिंह ने अपने प्रोडक्शन बैनर के तहत इस किताब के फिल्म राइट्स हासिल किए हैं और इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पर वह अनन्या बिरला के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग 2028 के आसपास शुरू हो सकती है।

मेकर्स अभी स्क्रिप्ट को अंतिम रूप देने पर काम कर रहे हैं और इसके बाद निर्देशक और अन्य कलाकारों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। फिल्म को भव्य स्तर पर तैयार करने की योजना है और इसे भारतीय माइथोलॉजी पर आधारित एक बड़े सिनेमैटिक यूनिवर्स के रूप में देखा जा रहा है।

इसके अलावा रणवीर सिंह के पास जय मेहता की फिल्म ‘प्रलय’ भी बताई जा रही है, जिसकी शूटिंग अगस्त 2026 में शुरू हो सकती है।

निजी जीवन की बात करें तो रणवीर सिंह और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। कपल ने हाल ही में यह खुशखबरी सोशल मीडिया के जरिए साझा की थी।

Share This Article
Leave a Comment