10 दिनों में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीज़ल के दाम

shikha verma
2 Min Read

मध्य पूर्व में जारी तनाव का असर अब भारत में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों पर साफ़ दिखाई देने लगा है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पिछले 10 दिनों में चौथी बार ईंधन के दाम बढ़ाए हैं। नई बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹102.12 प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि डीज़ल ₹95.20 प्रति लीटर बिक रहा है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल के दाम में ₹2.61 प्रति लीटर और डीज़ल में ₹2.71 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

अन्य महानगरों में भी कीमतों में तेज़ उछाल देखा गया है:

  • कोलकाता: पेट्रोल ₹113.51 प्रति लीटर
  • मुंबई: पेट्रोल ₹111.21 प्रति लीटर
  • चेन्नई: पेट्रोल ₹107.77 प्रति लीटर

इससे पहले 23 मई को भी पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। मई महीने में अब तक चार बार दाम बढ़ चुके हैं।

सबसे पहली बढ़ोतरी 15 मई को हुई थी, जब पेट्रोल-डीज़ल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़ाए गए थे। इसके बाद 19 मई और 23 मई को भी कीमतों में क्रमशः लगभग 90 पैसे और 94 पैसे की वृद्धि हुई। अब 25 मई को चौथी बार दाम बढ़ाए गए हैं।

इन चार बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल कुल ₹7.41 प्रति लीटर और डीज़ल ₹7.51 प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

विशेषज्ञों का मानना है कि हाल ही में पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद तेल कंपनियों ने अपने घाटे की भरपाई के लिए कीमतों में लगातार इज़ाफ़ा किया है।

Share This Article
Leave a Comment