कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस वार्ता पर नया खुलासा, मनोज झा की सिफारिशी चिट्ठी आई सामने

shikha verma
2 Min Read

दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में 3 जून को आयोजित “कॉकरोच जनता पार्टी” की प्रेस वार्ता को लेकर एक नया खुलासा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम के लिए स्थान उपलब्ध कराने के संबंध में राज्यसभा सांसद और आरजेडी नेता प्रो. मनोज कुमार झा द्वारा क्लब के निदेशक को एक सिफारिशी पत्र लिखा गया था।

इस पत्र में पत्रकार सौरभ दास के लिए शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने हेतु जगह उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया था। हालांकि, पत्र में कहीं भी “कॉकरोच जनता पार्टी” का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया था।

इस मामले पर अभी तक मनोज झा की ओर से कोई औपचारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

उधर, सौरभ दास को हाल ही में कथित रूप से कॉकरोच जनता पार्टी का मुख्य प्रवक्ता बनाए जाने की चर्चा है। पार्टी ने 6 जून को जंतर-मंतर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन करने की घोषणा भी की है।

बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम को कुछ चर्चित सामाजिक हस्तियों का समर्थन भी मिला है, जबकि पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके के अमेरिका से दिल्ली लौटने पर स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं।

कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत सोशल मीडिया पर चर्चा में आई थी, जब सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी एक टिप्पणी के बाद इससे संबंधित गतिविधियों ने ऑनलाइन ध्यान आकर्षित किया था।

Share This Article
Leave a Comment