कलारीपट्टू प्रतियोगिता में काली चरण इंटर कॉलेज ने जीते 7 स्वर्ण पदक

Nikhil Malhotra
1 Min Read

लखनऊ, पायनियर। गोपीनाथ लक्ष्मण दास रस्तोगी इंटर कॉलेज, ऐशबाग में माध्यमिक विद्यालयीय जनपदीय कलारीपट्टू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें काली चरण इंटर कॉलेज…

लखनऊ, पायनियर। गोपीनाथ लक्ष्मण दास रस्तोगी इंटर कॉलेज, ऐशबाग में माध्यमिक विद्यालयीय जनपदीय कलारीपट्टू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें काली चरण इंटर कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता। ब्राइट ब्रिज कॉलेज ने दो स्वर्ण, सिटी मॉडर्न स्कूल ने दो स्वर्ण, जबकि विलेज कॉलेज ने एक स्वर्ण और चार रजत पदक हासिल किए

प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक कुमार मिश्रा ने किया। जिले के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इसमें लाठी फाइट, मेयपट्टू और चुवाड़कल इवेंट आयोजित किए गए

प्रतियोगिता में मंडलीय क्रीड़ा सचिव विश्वजीत पाण्डेय, मुक्ता बब्बर, विप्लव चौधरी, अंकुर पाण्डेय, सूरज त्रिपाठी, अंजुल ओबेरॉय, प्रमिला भारती, नूपुर दुबे, गिरजेश राज और सोमेश कुमार ने सहयोग किया। विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए

आयोजक सचिव एवं खेल विभागाध्यक्ष/शारीरिक शिक्षक लईक अहमद खान ने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी 11 सितंबर को लखनऊ में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे

स्रोत: www.thehindipioneer.com

Share This Article