पायनियर समाचार सेवा। अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा समर्पण के 25 वर्षपूर्ण होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जा रहा है। उत्तराखंड में यह…
पायनियर समाचार सेवा। अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा समर्पण के 25 वर्षपूर्ण होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जा रहा है। उत्तराखंड में यह अभियान अल्मोड़ा जनपद में सेवा, जनकल्याण, जनजागरूकता और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम व्यापक स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि,सेवा समर्पण के 25 वर्ष भाजपा की उस निरंतर यात्रा का प्रतीक हैं, जिसमें राजनीति को जनसेवा का माध्यम मानकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास किया गया है।
सेवा संकल्प अभियान केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि सेवा, जनसंपर्क, जनभागीदारी और समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने वाला व्यापक अभियान है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अभियान को जिला एवं मंडल स्तर तक सीमित न रखते हुए प्रत्येक बूथ तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता लाभार्थियों, युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करेंगे
स्रोत: www.thehindipioneer.com


