आठ दिन तक होगी जीआई टैग फिल्म सीरीज की शूटिंग

Nikhil Malhotra
3 Min Read

फिल्म हनुमान अंश के बाबा नीम करौली पहुंचे मोक्षायतन धाम, स्वामी भारत भूषण ने क्लैप देकर किया शुभारंभ सहारनपुर। भारत सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय के तहत…

फिल्म हनुमान अंश के बाबा नीम करौली पहुंचे मोक्षायतन धाम, स्वामी भारत भूषण ने क्लैप देकर किया शुभारंभ सहारनपुर। भारत सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय के तहत डीपीआईआईटी (उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग) के लिए जीआई टैग उत्पादों की लोकप्रियता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बन रही फिल्म श्रृंखला ‘मोहर’ की शूटिंग सहारनपुर में शुरू हो गई है। ऑफ बीट मीडिया कंपनी की सौ सदस्यीय टीम गुरुवार को मोक्षायतन धाम पहुंची। यह टीम 11 सितंबर से अगले आठ दिनों तक यहां शूटिंग करेगी।

देश के छह डेस्टिनेशंस पर शूट होने वाली इस श्रृंखला की शुरुआत सहारनपुर से की जा रही है। फिल्म का विधिवत मुहूर्त मोक्षायतन अंतर्राष्ट्रीय योग संस्थान में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। जाने-माने प्रोड्यूसर-डायरेक्टर और क्रिएटिव हेड भव्यनिधि शर्मा और मेजर जयदीप ने अपनी पूरी कास्ट के साथ पद्मश्री स्वामी भारत भूषण के सानिध्य में हवन पूजन कर आशीर्वाद लिया। गुरुदेव ने स्वस्तिक अंकित स्क्रिप्ट प्रदान कर क्लैप देकर शूटिंग को हरी झंडी दी।

इस अवसर पर फिल्म के डायरेक्टर गगनजीत सिंह सहित पूरी यूनिट मौजूद रही। कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रहे फिल्म ‘हनुमान अंश’ में बाबा नीम करौली की भूमिका निभाकर लोकप्रियता हासिल करने वाले अभिनेता कर्नल हनी बख्शी। साधकों ने शंखनाद और पुष्पवर्षा कर पूरी टीम का स्वागत किया। इस मौके पर अधिष्ठाता नंद किशोर शर्मा, पं. सुनील शर्मा, प्रदीप कंबोज, अनीता शर्मा, अजय शर्मा, ललित वर्मा सहित संस्थान के अनेक साधक उपस्थित रहे।

अपने गृह नगर सहारनपुर में शूटिंग शुरू करने पर हर्ष व्यक्त करते हुए भव्यनिधि शर्मा ने कहा कि सहारनपुर में जन्म लेना, सरस्वती शिशु मंदिर में प्रारंभिक शिक्षा और मोक्षायतन योग संस्थान से जुड़ाव मेरे लिए गौरव की बात है। फिल्मी प्रशिक्षण के लिए अमेरिका और कार्य के लिए भले ही मुंबई में ठिकाना बना लिया हो, लेकिन अपने शहर लौटकर काम करना सुखद है। उल्लेखनीय है कि प्रसिद्ध टीवी शो बिग बॉस को कॉन्सेप्ट के रूप में शुरू करने का श्रेय भी भव्यनिधि शर्मा को जाता है

स्रोत: www.thehindipioneer.com

Share This Article